LUCKNOW. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखी गई दूसरी किताब "स्कैम वारियर्स" के जल्द ही लॉन्च होने के संकेत मिले हैं।जहां उन्होंने अपनी पहली किताब "एग्जाम वारियर्स" बच्चों से परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए लिखी थी। वहीं लोगों ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपनी दूसरी पुस्तक परीक्षाओं के बाद उनमें सामने आने वाले स्कैम पर लिखेंगे। जिससे कि बच्चे तनाव से बच सकें और वह आगे की परीक्षाओं में स्कैम के लिए तैयार रहें। यह पुस्तक उन सभी छात्रों के लिए मददगार साबित होगी जो इन घोटालों से बहुत ज्यादा परेशान हैं।सूत्रों से खबर मिली है इस किताब के आवरण पृष्ठ पर स्कैम के विरुद्ध में धरना कर रहे लड़कों की लाठियों से पिटने की तस्वीर होगी।वहीं आवरण पर ही मोदी जी की भी तस्वीर होगी जिसमें उनके हाथों में लाठी होगी।
साथ ही सूत्रों ने बताया कि मोदी जी अपने अगले मन की बात कार्यक्रम में घोटालों से परेशान छात्रों के लिए चिंता भी व्यक्त करेंगे।उनका मानना है कि घोटाले परीक्षार्थियों की सहनशक्ति जांचने का एक अच्छा तरीका है इसलिए परीक्षार्थी परेशान ना हों। उन्होंने चिंताओं को दूर करने के लिए हर साल "स्कैम उत्सव" मनाने की अपील भी करने की सोची है।
जिसमें घोटालों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाए। जिससे घोटालों के लिए बैठा छात्रों के मन में भय दूर हो जाए। स्कैम पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो। छात्रों को यह भी समझाया जाए कि उनकी पढ़ाई हर हाल में बेकार ही जाएगी। इसलिए तनाव ना लें।
उनका लक्ष्य पिछली किताब की तरह ही इस किताब में भी छात्रों को स्कैम के प्रति "वारियर" यानी योद्धा बनने का संदेश देना होगा।

No comments:
Post a Comment